Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता) अज्ञात व्यक्ति द्वारा यहां तीनपानी डाम निवासी एक व्यक्ति को फोन कर लाखों रूपए का चेक आने की बात कहकर उसे आठ खाता नम्बर दिये और उसमें पैसा भेजने को कहा। स्थानीय व्यक्ति द्वारा बताये गये खातों में 4लाख रूपए भी जमा करा दिये। उसके पश्चात से फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल बंद हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसे एक व्यक्ति ने फोन कर पूछा कि वोडाफोन का सिम चलाते हैं। जब उसने हां में जबाब दिया तो उसका कहना था कि तुम्हारे नाम पर 7.39लाख रूपए का चेक आया है। उस व्यक्ति ने कहा कि जब उसने उसे पैसे निकालने के लिए कहा तो उसने अपने आठ खाता नम्बर दिये तथा कहा कि इन खातों में पैसे भेज दो। पीड़ित ने कहा कि अब तक वह बताये गये खातों में 4लाख रूपए भेज चुका हूं। इसके पश्चात उस व्यक्ति ने फोन कर मुझे एक अन्य व्यक्ति के दो मोबाइल नम्बर दिये तथा कहा कि उनसे बात कर लो काम हो जायेगा। लेकिन काम नहीं हुआ। तब से बताये गये सभी मोबाइल नम्बर बंद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *