Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानक सागर में युवक का शव मिलने से सनसनी

नानकमत्ता,(उद संवाददाता)। आज प्रातः नानकसागर में एक युवक का शव तैरता पाया गया। शव मिलने की जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को बाहर निकालकर मौके पर खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली। मृतक युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर एक चेकबुक बरामद की गयी जिसमें पता पाया गया जिसके आधार पर किच्छा पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। समाचार लिखेजाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। जानकारी के अनुसार आज प्रातः लोगों ने नानकसागर बैराज में एक युवक का शव तैरता देखा। शव पाये जाने की जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने लोगों की मदद से शव को बैराज से बाहर निकाला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। मृतक युवक ने टीशर्ट व पायजामा पहना हुआ है। जब उसके कपड़ों की तलाशी ली गयी तो पायजामे में चेकबुक व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। चेकबुक में युवक का पता ग्राम पंडरी किच्छा निवासी 24वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र बलवीर सिंह दर्शाया गया जबकि ड्राइविंग लाइसेंस में अरविंद सिंह पुत्र बलवीर सिंह ग्राम पंडेरी पुलभट्टा दर्शाया गया था। पुलिस ने किच्छा थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है साथ ही चेकबुक पर मिले पते के आधार पर परिजनों को सूचना भी दे दी गयी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने पर ही मृतक युवक की शिनाख्त हो पायेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *