February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

काशीपुर। गत दिवस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नशे का आदी बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार नई बस्ती कटोरा ताल निवासी सरफराज उर्फ सोनू 38 वर्ष पुत्र रियाजुल हक नशे का आदी था। परिजनों ने बताया कि वह गत मंगलवार की रात घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा इसी बीच आज सुबह चीमा रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के पास उसका रत्तफ़ रंजित शव मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट पाए गए। माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के करीब से गुजरते हुए किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक के 18 वर्ष की पुत्री तथा 4 वर्ष का पुत्र है। उसके दोनों बच्चे गदरपुर स्थित ननिहाल में रहा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *