February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने वालों को लोकसभा में करारा जवाब मिलाः मोदी

आगरा। नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ है। सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण पर मुहर लगाकर सबके साथ सबके विकास पर आगे बढ़ाने का काम किया। हमारी सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में काम किया है। मोदी ने कहा कि देश की एकता और अऽंडता के साथ-साथ सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण देने का काम किया। मोदी बोले कि आरक्षण पर गुमराह किया जा रहा है। कल देर रात लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर मुहर लगाकर, सबका साथ सबका विकास के मंत्र को और मजबूत करने का काम किया गया है। विपक्ष पर करारा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में आरक्षण के नाम कुछ लोगों द्वारा झूठ फैलाया जाता था कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम कर दिया जाएगा लेकिन हमनें कुछ कम किए बिना अतिरित्तफ़ 10 फीसदी आरक्षण देकर सबके साथ न्याय करने का काम किया है। पीएम ने कहा कि हमनें कल लोकसभा में दलितों , आदिवासियों और ओबीसी को जो आरक्षण मिलता है उसमें से बिना निकालकर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का काम करके दिऽाया है। इससे विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा लगा है। मोदी ने कहा कि नए भारत में नई व्यवस्थाओं के निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है, जिस स्तर पर और जिस गति से देश में काम हो रहा है उससे सामान्य जीवन को आसान बनाने में भी तेजी आई है। मोदी ने कहा कि आरक्षण बिल जिस प्रकार लोकसभा में पास हुई है। मैं उम्मीद करता हूं कि उसी प्रकार से राज्यसभा में भी मंजूरी मिलेगी। पीएम ने कहा कि यह समय राष्ट्रहित और जनहित में कड़े और बड़े फैसले लेने का है, राजनीतिक इच्छाशत्तिफ़ का है। सबका साथ, सबका विकास हमारी सरकार का संस्कार रहा है और यही हमारा सरोकार रहा है। इसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल के में पास होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मां भारती के बेटे-बेटियों को, भारत माता की जय बोलने वालों को भारत की नागरिकता का रास्ता साफ हो गया है। इतिहास के तमाम उतार-चढ़ाव के बाद हमारे ये भाई-बहन भारत मां के आंचल में जगह चाहते हैं। अब वो आसानी से नागरिका पा सकेंगे। पीएम मोदी बोले सबसे बड़ा पुल हो, सबसे बड़ी सुरंग हो, सबसे बड़े एक्सप्रेसवे हों, सब इसी सरकार में या तो बन चुके हैं या फिर काम चल रहा है। ये सबसे बड़े हैं सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। ये इसलिए भी अहम हैं क्योंकि ये वहां बने हैं जहां स्थितियां मुश्किल थीं और जहां काम आसान नहीं था। पीएम ने कहा कि जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी तब 2004 से 2014 बीच शहरों में रहने वाले गरीबों के लिए 13 लाऽ घर बनाने का कागजों में फैसला हुआ और इसमें से सिर्फ 8 लाऽ घर बनें। हमारे 4-5 साल में 70 लाऽ घरों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अब तक 14 लाऽ घर बनकर तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीब, कामगार परिवारों के 30 हजार घरों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास यहां हुआ है। इसके जो लाभार्थी हैं वो कारऽानों में काम करते हैं, रिक्शा, ऑटो चलाते हैं, ठेले पर काम करते हैं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बहुत जल्द आपके हाथों में आपके अपने घर की चाबी होगी और ये चाबी देने हम ही आएंगे। पीएम ने कहा कि हेलिकाॉप्टर घोटाले के बिचौलिए को विदेश से लेकर आए। मीडिया कहती है मिशेल मामा लॉबिंग कर रहा था। मोदी ने कहा, दिल्ली के सत्ता के गलियारे से राशन की दुकान तक बिचौलिए हटाए। बिचौलियों को हटाने की मुहिम चौकीदार ने छेड़ रऽी है। पीएम ने कहा कि मिशेल मामा ने चौकाने वाला ऽुलासा किया है हेलीकॉप्टर की डील में शामिल नहीं था बल्कि पिछली सरकार लड़ाकू विमान की डील में भी शामिल था। जेल में बंद मिशेल मामा से किसका नाता है। कांग्रेस का क्या कनेक्शन है। चौकीदार को जागना चाहिए कि सोना चाहिए। आपका आशिर्वाद है इसीलिए चौकादीर बड़े बड़े दिग्गजों से लड़ रहा। पीएम ने कहा कि मिशेल मामा के चलते कहीं डील रुक तो नहीं गई थी। जांच एजेंसियां तो सबूत तलाश रही हैं और जनता भी जवाब मांगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सोलापुर में सोलापुर उस्मानाबाद हाईवे  और 120 करोड़ की ड्रेनेज लाइन का का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *