August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाईवे के सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए किया सर्वे

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। नैनीताल हाईवे मार्ग के प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण कार्य के लिये आज प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने डीडी चैक से कलेक्ट्रेट मार्ग का सर्वे किया। एडीएम प्रशासन उत्तम सिंह चैहान की अगुवाई में मुख्य नगर अधिकारी जय भारत सिंह, तहसीलदार डॉ- अमृता शर्मा, एएसपी क्राईम प्रमोद कुमार, कार्यदायी संस्था सम्भव के अधिकारियों सहित निगम के कई अधिकारियो व कर्मचारियों ने मार्ग के दोनों ओर सर्वे कर प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। बताया जाता है कि मार्ग के मध्य से दोनों ओर 60-60 फिट तक सभी तरह के अतिक्रमण हटाकर चैड़ीकरण का कार्य किया जायेगा तथा दोनों ओर नाला निर्माण के साथ वृक्षारोपण कार्य भी किया जायेगा। सर्वे के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जायेगी। आज सड़क के दोनों ओर नपाई का कार्य करने के साथ ही अतिक्रमण चिन्हित करने पर भी विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *