February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूमधाम से मना आर्य का जन्म दिन

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का 67वां जन्म दिन आज धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर आज सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। श्री आर्य के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही छड़ायल सुयाल स्थित उनके निवास पर बधाई देने के लिए दूर- दूर से पहुंचते रहे। इस दौरान लोगों ने उनका मुंह मीठा कर व केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का जन्म 8 जनवरी 1953 को हुआ। बताते चलें कि श्री आर्य नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। जिसे लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *