Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक किलो चरस के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

सितारगंज। पुलिस ने चरस के साथ एक महिला व पुरूष को गिरफ्रतार कर लिया। एसआई प्रवीण सिंह, कां- सोहन, कमल पाल और सुभाष जोशी तथा पूजा टम्टा जेल कैम्प से सिडकुल जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक महिला और पुरूषस ंदिग्ध अवस्था में आते दिखायी दिये। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोचा तो आरोपी नया गांव रूटान चोरगलिया नैनीताल निवासी हेमचंद रूबाली के कब्जे से 550ग्राम और उकरौली सितारगंज निवासी पार्वती देवी के कब्जे से 400ग्राम चरस बरामद की गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *