February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में दो लाख की स्मैक सहित तस्कर दबोचा

काशीपुर में दो लाख की स्मैक सहित तस्कर दबोचा
काशीपुर(उद संवाददाता)। मुखबिर की सटीक सूचना पर बांसफोडान चैकी पुलिस ने एक युवक को दबोच कर उसके कब्जे से लगभग दो लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गयीा। पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है। जानकारी के मुताबिक बांसफोड़ान चैकी इंचार्ज रविन्दर सिंह विष्ट हमराहियों के साथ गश्त पर थे इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कब्रिस्तान गेट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर शक के आधार पर एक युवक को दबोच लिया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस को 55.10 ग्राम स्मेक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला काली बस्ती अल्ली खां निवासी नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मोहम्मद रईस बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया स्मेक तस्कर पूर्व में दो बार इसी आरोप में जेल की हवा खा चुका है। नशे के सौदागर के कब्जे से बरामद इसमें की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *