February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में 100 ग्राम स्मैक पकड़ी, दो गिरफ्तार

हल्द्वानी में 100 ग्राम स्मैक पकड़ी, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार लगातार नशे के सौदागरों पर नकेल कस रहे हैं। उन्होंने आज फिर स्मैक तस्करों को 100 ग्राम स्मैक के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। अभी कुछ दिन पूर्व ही एसओ बनभूलपुरा ने 200 ग्राम चरस के साथ रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति को रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। अब 100 ग्राम स्मैक के साथ तस्करों को पकड़ना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्मैक तस्कर फिर से अपने गोरखधंधे को अंजाम देने की फिराक में थे। जिसे आज एसओ बनभूलपुरा की तत्परता ने निष्प्रभावी बना दिया। पुलिस टीम द्वारा इन्द्रानगर रेलवे क्रासिंग फाटक के पास थाना वनभूलपुरा में चेकिंग के दौरान अभियुक्त मो. असलम पुत्र मो. मुन्ने निवासी मलिक का बगीचा (कारी साहब का मकान) थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल, शहजाद पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला मोतीनगर (टाकिज के पास) थाना शाही जिला बरेली को क्रमशः 55 ग्राम अवैध स्मैक व 45 ग्राम अवैध स्मैक कुल 100 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। तस्करों को टैम्पो संख्या यूके 04 टीबी 1498 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त असलम ने बताया कि वह आॅटो चालक है। लाकडाउन के बाद आॅटो चलाकर परिवार का खर्चा नहीं चल रहा है। अभियुक्त असलम ने बताया कि वह शहजाद बरेली से स्मैक मंगाता है। शहजाद उसे हल्द्वानी में स्मैक लाकर देता है। हम दोनों एक-दूसरे को विगत तीन सालों से जानते है। आरोपी दोनों लोग पहले दिल्ली में फलों की ठेली लगाते थे। हल्द्वानी में स्मैक के अच्छे दाम मिल जाते हैं इसलिए उन्होंने हल्द्वानी में धंधा शुरू किया और आटो की आड़ में वह स्मैक बेचते थे। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश में किया जायेगा। उसके बाद उन्हें सलाखों में डाला जाएगा। अभियुक्तगणों के कब्जे से  स्मैक के अलावा एक मोबाइल फोन (कीपैड कम्पनी नोकिया) एवं एक मोबाइल फोन सैमसंग एन्ड्रायड बरामद हुआ है। पुलिस टीम में एसआई बलवन्त सिंह कम्बोज, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह, प्रवीण कुमार थे। इस केस की विवेचना एसआई कुमकुम धानिक कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *