August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खुश होकर इन लोगों ने किया दिल्ली में तांडव…

किच्छा(उद संवाददाता)। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है जिसमें वह दिल्ली में हुए दंगे को भाजपा की हार से जोड़ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वह सार्वजनिक रूप से दिल्ली में हुई भाजपा की हार को दंगों से जोड़ते हुए एक सभा में यह कह रहे है कि आपने देखा होगा कि दिल्ली में कौन लोग खुश होते हैं और खुश होकर क्या करते हैं ,कैसे दिमाग खराब हो गए हैं इन लोगों के, और यह लोग क्या कर रहे हैं। विधायक शुक्ला यही नहीं रूके ,उन्होंने आगे कहा कि …जो भाजपा के हारने पर सिर्फ इसलिए खुश होते हैं कि,वह समझते हैं कि भाजपा अगर हार गई तो हिंदू हार गया …और हिंदू कमजोर हो गया ,इस तरह की भावना से वह लोग काम कर रहे हैं। आज ऐसे लोगों के खिलाफ हमें खड़े होने की आवश्यकता है। विधायक राजेश शुक्ला शांतिपुरी के निकट जवाहर नगर गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है विधायक राजेश शुक्ला के वायरल इस वीडियो पर लोग तमाम प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो के तमाम प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि रुद्रपुर में बनाये जा रहे मेडिकल काॅलेज को लेकर नगला के जवाहर नगर क्षेत्र में विधायक राजेश शुक्ला का लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। इस नागरिक अभिनंदन में सभा के दौरान उपस्थित लोगों को विधायक राजेश शुक्ला ने सार्वजनिक रूप से यह कह दिया कि दिल्ली में कौन लोग खुश होते हैं,यह आपके सामने आ गया है, और खुश होकर क्या करते हैं, कैसे दिमाग खराब हो गए हैं इन लोगों के, और यह लोग क्या कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक राजेश शुक्ला यह कहते देखे जा रहे हैं कि, पिछले 70 सालों से भाजपा भी कई बार चुनाव हारी है और जीती है। लेकिन हमने कभी ऐसा तांडव नहीं किया कि जीत गए तो, हम अब आग लगा देंगे,गाड़ियों को फूंक देंगे, मुसलमान बस्ती में आग लगा देंगे, ऐसी धारणा कभी भाजपा की नहीं रही और हम तो अब सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर भी जीत गए हैं, किंतु हमारे नेताओं और हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी का दिल न दुखे, कोई शोर नहीं ,हमने चुपचाप राम मंदिर बनाने का काम करना है किसी संप्रदाय की भावनाओं को आहत नहीं पहुंचनी चाहिए ,ऐसी सोच हम लोगों की है ,सब हमारा परिवार है। सभी धर्मों का सम्मान करो यह हमारी सोच है,लेकिन आज मुकाबला किनसे है ….जो भाजपा के हारने पर सिर्फ इसलिए खुश होते हैं कि वह समझते हैं कि ,भाजपा हार गई तो हिंदू हार गया ,और हिंदू कमजोर हो गया ,इस तरह की भावना से वह लोग काम कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ हमें खड़े होने की आवश्यकता है। विधायक राजेश शुक्ला के वायरल वीडियो पर लोग तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया दे रही है। आजकल यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *