February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेल्स टैक्स की टीम ने कई ईंट भट्टों पर मारे छापे

रुद्रपुर। कर चोरी की सूचना पर सेल्स टैक्स की टीम ने जनपद के कई शहरों के ईंट भट्टों पर छापे मारे। वहीं कुछ स्क्रैप व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कार्रवाई की गयी। समाचार लिखे जाने तक छापेमार कार्रवाई जारी थी। सेल्स टैक्स की टीम ने कर चोरी की सूचना पर गदरपुर, महतोष मोड़,दरउ और सितारगंज के लगभग आधा दर्जन ईंट भट्टों पर छापे मारे। वहीं कुछ स्क्रैप व्यवसायियों के यहां भी छापेमारी की गयी। गौरतलब है कि पूर्व में भी सेल्स टैक्स विभाग ने छापेमारी कर करोड़ों की कर चोरी पकड़ी थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छापामारी कार्रवाई जारी थी। इस दौरान असिस्टैंट कमिश्नर अनिल सिन्हा, एसटीएफ प्रमुख रजनीश यशस्वी,असिस्टैंट कमिश्नर भुवन चंद पांडे, अजय बिथरे, अजीत सिंह और एसटीओ के कुंदन सिंह पांगती आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *