Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

सितारगंज। पुलिस ने तीन सौ ग्राम चरस के साथ दो तस्करो को गिरफ्रतार किया है। आरोपियों के िऽलाफ केस दर्ज किया गया है। सरकड़ा चौकी इंचार्ज अमित शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने नगर के बली नगर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर रम्पुरा निवासी बाबू पुत्र सगीर के कब्जे से 200 ग्राम, अकील पुत्र छोटे निवासी वार्ड 8 के कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी मिली है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बरामद चरस की कीमत 20 हजार है। सीओ हिमांशु साह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अभियुत्तफ़ों को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *