February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीपीई किट देने गए सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत

पीपीई किट देने गए सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत
देहरादून(उद संवाददाता)। राजधानी देहरादून में बीती रात प्रेम नगर थाना क्षेत्र में सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई सिपाही करोना क्वारंटीन सेंटर पर पीपीई किट देने गया था। जानकारी के अनुसार थाना प्रेम नगर क्षेत्र में सिपाही संजय गुर्जर बीती देर रात बाइक से विधोरली सेंटर पर पीपीई किट देने के लिए गया था इसी दौरान उसकी बाइक पर फिसल गई जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही सिपाही को उसे कोरोनेशन अस्पताल बल्लूपुर रोड पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां उसकी आज दोपहर करीब 12 बजे मौत हो गई सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथ ही उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *