February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री को दी धमकी बोला-आ रहा हूं पैदल

देहरादून। उत्तराखंड से बाहर फंसे हुए एक युवक ने मुख्यमंत्री को धमकी भरे अंदाज में कहा कि 6,7 तारीख तक बस नहीं भेजी तो मैं पैदल ही उत्तराखंड आ जाऊंगा। दरअसल मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर शुभम बिष्ट नामक एक युवक ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री जी आप अगर बस नहीं भेजते हो तो मैं 6 या 7 को पैदल ही चल दूंगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि देहरादून और हरिद्वार को रेड जोन और ओरेंज जोन करने का कौन सा गणित है। यह समझ से परे है। ऐसे ही कई लोगों ने देहरादून हरिद्वार को रेड जोन और ग्रीन जोन में जोड़ने का कारण जानने की कोशिश की। इनका कहना था कि देहरादून में मरीजों की संख्या ज्यादा है जबकि हरिद्वार में कम है फिर भी रेड जोन में क्यों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *