Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। राज्य की सीमा के पास सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुआ। हृदय विदारक घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उन्हें कोहराम मच गया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम रामपुर घोघर तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी राजेश शर्मा (55 वर्ष) मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में आपरेटर के पद पर कार्यरत है। आज सुबह लगभग 11 बजे राजेश अपनी 50 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी शर्मा तथा 16 वर्षीया पुत्री प्रिया को मोटरसाइकिल पर बिठाकर दवाई लेने काशीपुर की ओर आ रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर राज्य की सीमा के निकट दांडी पुल के समीप अज्ञात ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटी को मौत हो गयी। जबकि हादसे में बाइक चालक राजेश को मामूली चोटें आई। घटना के बाद मौके पर लोगों का मजमा लग गया। हालांकि रोड एक्सीडेंट की यह घटना उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में घटित हुई लेकिन इसके बावजूद सूर्या चैकी को जैसे ही दर्दनाक हादसे के बारे में पता चला चैकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल राजेश के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। प्रिया जिसकी मौत हुई वह हाई स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *