February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा ने विकास के नाम पर दिया जनता को धाोखाःबेहड़

रूद्रपुर। भाजपा ने हमेशा विकास के नाम पर आम जनता को धोखा दिया है। यह बात पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ ने वार्ड 1 में पार्षद सुरेश गौरी के प्रयासों से दर्जनों युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के पश्चात उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में विकास की कोई भी योजना नहीं बनाई। वहीं प्रदेश में भी भाजपा सरकार का करीब दो वर्ष का कार्यकाल होने को है परन्तु विकास के नाम पर सरकार झूठे वायदे ही कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आमजनता के लिये विकास कार्य कर सकती है। जिसका उदाहरण प्रदेश में कांग्रेस शासन काल के दौरान हुए विकास कार्य हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने के लिये बेताब है। अपने सम्बोधन में पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों की पार्टी है और सभी के हितों के लिये कार्य करती रही है। प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद सुरेश गौरी ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग का रूझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस मे शामिल होने वाले युवा नेता एवं स्वतत्रंता संग्र्राम सेनानी स्व- हीरा लाल के पौत्र रोहित चैहान ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से काफी प्रभावित रहे हैं। उनके दादा सवतत्रंता सेनानी थे और पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा। उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में संजीव चैहान, राजीव चैहान, अरविन्द चैहान, कमलेश, राहुल यादव, नरेन्द्र चैहान, अंकित, बबलू, तौफीक, राहुल, उमेश, सूकांत, अजीत, नसीम, शैलेन्द्र, अश्वनी, विरेन्द्र, मोहित, दीपू आदि शामिल थे। इस मौके पर नन्दलाल प्रसाद, अनिल शर्मा, हरीश जोशी, पूरन परिहार, कमल पांडे, संजय सिंह, लक्ष्मीदत्त जोशी, जोगेन्द्र चैहान, किरन गंगवार, शोभा पाठक, नीरज राठौर, मीना, उर्मिला, तारा देवी, फूलमती, सीमा, पुष्पा, शकीला, सुशीला, गीता, वंदना, दीपा, शोभा, सुनैना, रामवती, कलावती, दमियंती, सपना आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *