February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में तीन युवक निकले कोरोना पाॅजिटिव
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आईआईएम के एकांतवास सुविधा केंद्र में भर्ती तीन युवकों में कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद जहां एक और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है वही तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सांसे भी गले में अटकी है। फिलहाल तमाम औपचारिकताओं के बाद संक्रमित तीनों युवकों को रुद्रपुर के कोविड केयर सेंटर रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक युवक बीते 10 जून को देहरादून से आया था। इसी तरह मोहल्ला सिंघान निवासी एक युवक पिछले दिनों स्कूटी से दिल्ली से चलकर काशीपुर आया जबकि ग्राम हिम्मतपुर निवासी एक और युवक को बगैर अनुमति दिल्ली से आने पर पुलिस ने तीनों को राज्य की सीमा पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। तीनों युवकों को आई आई एम में क्वारंटाइन किया गया था । आज सैंपल जांच की रिपोर्ट आने पर तीनों में कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संक्रमण से बचाव को लेकर एहतियात बढ़ाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *