October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

10 अवैध तमंचे और 12 लाख की नकदी बरामद

ऑपरेशन सफाया के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन सफायाके तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की 10 टीमों ने करीब 10 घंटे तक अभियान चलाकर 10 अवैध तमंचे, 12 लाख रुपये की नकदी और सात क्यूआर कोड बरामद किए। इसके साथ ही कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को नानकमत्ता कोतवाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्ेंस में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि हाल ही में हुए सतनाम हत्याकांड के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की मौजूदगी और आदतन अपराधियों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले थे। इसके आधार पर एसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 10 पुलिस टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीमों ने ग्राम बिचुआ भूड़ में आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 10 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस को 10 अवैध तमंचे, 12 लाख रुपये की नकदी और सात क्यूआर कोड बरामद करने में सफलता मिली। मौके से कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 10 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। इसके अलावा दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि सतनाम हत्याकांड के बाद मिले इनपुट के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो अवैध हथियारों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने या उनमें मदद करने में शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही बरामदगी के संबंध में जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के नाम और अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्रधिकारी नवीन सेमवाल, पुलभट्टðा थानाध्यक्ष उमेश कुमार, झनकइया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह दानू और खटीमा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *