Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तथाकथित पत्रकार ने महिला श्रमिक के हड़पे 35 हजार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। किच्छा मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक महिला श्रमिक की उंगलियां कट जाने के बाद 50 हजार में समझौता कराकर एक तथाकथित पत्रकार द्वारा 35 हजार रूपये अपने पास रख मात्र 15 हजार रूपये पीड़िता को दियंे जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नेमवती पत्नी बेचे लाल निवासी आजाद नगर महिला श्रमिक  कैम्प का कहना है कि किच्छा रोड ठंडी सड़क स्थित एक कम्पनी में वह काम करती थी। 5 नवम्बर 2023 को कम्पनी में काम करते हुए उसकी उंगलीया कट गई थी। जिसके बाद महिला श्रमिक कैम्प में रहने वाले एक तथाकथित पत्रकार व उसके साथी ने उसका 50 हजार रूपये में समझौता करवाया। उसके बाद समझौता कराने पर तथाकथित पत्रकार ने खुद 35 हजार रूपये रख लिए और उसे मात्र 15 हजार रूपये दे दियें। उसकी दो उंगलीया कट गई एक घायल है। वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *