September 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सरकार में अनुसूचित समाज के लिए आर्थिक एवं शैक्षिक में स्तर को बढ़ाया का कार्य किया जा रहा

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में गढ़वाल संभाग के भाजपा समर्थित अनुसूचित जाति प्रतिनिधियों का सम्मलेन संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धीमी ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित वर्ग में एक अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। जबकि आज तक काँग्रेस ने सिर्फ अनुसूचित समाज को गुमराह व छलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचा रही है। सरकार अनुसूचित समाज के उत्थान को कटिबद्ध है। भाजपा सरकार की योजनाओं में अनुसूचित समाज के लिए आर्थिक एवं शैक्षिक में स्तर को बढ़ाया का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये जन प्रतिनिधियों से आ“वान किया कि वो मोदी व धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर भविष्य के भारत को अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण करने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते भाजपा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि काँग्रेस ने अनुसूचित समाज की जनता की भावनाओं के साथ सदैव खिलवाड़ किया। काँग्रेस की नीति निर्धारकों द्वारा सदैव अनुसूचित समाज को सिर्फ अर्थिक व मानसिक गुलाम बनाने की रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प लिया गया है कि भविष्य का स्वर्णिम भारत निर्माण डॉ अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण की परिकल्पना पर होने जा रहा है। दूसरे सात्र में वत्तफा के रूप में काबिना मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति को मिल रहे लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटिबद्धता अनुसूचित जाति समाज के लिये है, उनकी हर योजना अनुसूचित समाज को लाभान्वित कर रही है। सांसद द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित समाज के कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति उत्थान के लिये अत्यंत गंभीर व मार्मिक भाव के साथ कर कर रही है। उनके द्वारा सखघ््त धर्मांतरण कानून पर प्रकाश डाला तथा अनुसूचित समाज के लिये चलाये गये स्वरोजगार योजना को बढावा देने के उद्देश्य से सब्सिडी बड़ाई गई है। आदित्य कोठारी प्रदेश महामंात्री गढ़वाल संभाग ने कहा कि भाजपा अनुसूचित समाज हित में कार्य करने हेतु कटिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खजान दास, शत्तिफ लाल शाह, दुर्गेशवर लाल, राज कुमार पोरी, भुपाल राम विधायक, श्रीमती अमर देई शाह व श्रीमती शान्ति देवी जिला पंचायत अध्यक्ष, सुश्री स्वराज विद्वान राष्ट्रीय मंत्री, अनुसूचित मोर्चा, देश राज, भागवत
प्रसाद मनवाना, सुरेश राठौर, सुरेंद्र मोंघा पूर्व राज्य मंत्री सहित गढ़वाल संभाग से जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *