February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर पहुंचे, तेज होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

थाईलैंड की विशेष टीमों की ली जा रही मदद
उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा टूट गया। सुरंग के अंदर करीब 40 मजूदर फंसे हुए हैं। बुधवार को एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर आए। जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी। इस मशीन के जरिए प्रति घंटे पांच मीटर मलबा निकला जा सकेगा। आज शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। बता दें अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था। नॉर्वे की एनजीआई एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। जिससे सुरंग के भीतर ऑपरेशन में विशेष सुझाव लिए जा सके। भारतीय रेलए आर वी एन एलए राइट्स एवं इरकॉन के विशेषज्ञों से भी सुरंग के भीतर ऑपरेशन से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार के साथ.साथ केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *