February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी की माता जी और पत्नी गीता धामी ने परिवार संग किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी छोटे पुत्र धर्मेंद्र धामी बहिन सहित भानजे राहुल नेगी ने सोमवार को  भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में परिवारजनों के साथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सभी की समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

सीएम के परिवार के दौरे को देखते हुए सुरक्षा भी कड़ी रही। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के स्वजन श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बद्रीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेद पाठ पूजा संपन्न करवाने के साथ ही सबके कल्याण की कामना की। श्री बद्रीनाथ धाम में श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत कर भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

वहीं रविवार को सीएम के परिवारजनों ने बाबा केदारनाथ धम के दर्शन किये । श्रीमती गीता धामी ने सोशल मीडिया पर दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि माताजी एवं दोनों बेटों दिवाकर और प्रभाकर के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा श्री केदार के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *