Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला सिडकुल क्षेत्र का है। मूल रूप से हाफिज गंज नैवा नगला बरेली निवासी 28 वर्षीय दोदराज गंगवार पुत्र झम्मन लाल यहां एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था और ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रह रहा था। मंगलवार रात वह खाना खाने के के लिए सिडकुल ढाल के पास स्थित ढाबे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *