August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी। टिहरी गढ़वाल में गुलदार ने पिछले कई समय से आतंक मचाया हुआ था। गुरुवार को देवप्रयाग विधानसभा के गोसिल गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें कुछ दिन पहले गुलदार ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। खबर की सूचना पाकर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार गुरुवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *