August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाई का बर्थ-डे है दुकान कैसे नहीं खुलेगी !बनभूलपुरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। गत रात्रि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्थ डे का केक लेने आए युवकों से हुए विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर के साथ खूनी संघर्ष छिड़ गया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बवाल होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांधीनगर के कुछ युवक शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे बाइकों से लाइन नंबर आठ की एक दुकान पर बर्थडे केक लेने पहुंचे। दुकान बंद होने पर युवक गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने टोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर जमा लोगों ने बाइक सवारों को पीटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद युवक कई लोगों के साथ पहुंचे और पथराव कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष से जवाबी पथराव हो गया । जिससे मायके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां फटककर दूर तक खदेड़ा। बवाल होने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामला सांप्रदायिक रूप देख मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एक पक्ष में आरोप लगाया कि केक लेने आये युवाओं ने बाइकों के हॉर्न तेज आवाज में बजाये दुकान के शटर पर हाथ मारा और बोल रहे थे कि भाई का बर्थ-डे है दुकान कैसे नहीं खुलेगी।पूरे मामले में एक पक्ष के आठ लोगों ने सामूहिक रूप से बनभूलपुरा पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। लाठी डंडे चलने और पथराव के बीच घटनास्थल के पास खड़े कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *