August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी,कई घायल

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हुए मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों में चीख पुकार शुरू हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना में किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी। जैसे ही बस लालकुआं में डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई। बताया जाता है उस समय बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे लोगों व पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बस से बाहर निकाला तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उत्तफ घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों, एवं स्कूल स्टाफ में दहशत पैदा हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *