August 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सशक्त बहना उत्सव योजना: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

गदरपुर। विकास खण्ड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री “सशक्त बहना उत्सव योजना”के तहत स्वयं सहायता समूह/सदस्य महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी उदयराज सिंह द्वारा किया गया । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों/विकास खण्ड की महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्यों से वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से वार्ता भी की गयी। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न उत्पादों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी द्वारा एसएचजी के उत्थान हेतु शासन की मंशा के अनुरूप सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये। कार्यक्रम का संचालन संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व,उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, तहसीलदार दिनेश कुटोला,मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़,महामंत्री संदीप चावला,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजपाल सिंह चौहान, स.ख.वि.अ. सुभाषिनी,वरिष्ठ सहायक आनन्द सिंह,लेखाकार मदन सिंह सैनी,कनिष्ठ सहा. सुमित उपाध्याय,कनिष्ठ अभियन्ता विश्वजीत,शिखर ओझा,टिंकू सिंह,रवीन्द्र उपाध्याय,गोविन्द कशिश,ग्राम विकास अधिकारी एस.पी. मल्ल, पी.सी. जोशी,मुदस्सिर अहमद, गौरव त्रिपाठी ,सुधेन्दु सरकार, ग्रा.पं.वि.अ. दीपक असगोला, योगेश उपाध्याय,पार्वती चन्द, पूनम पनेरू,ग्राम रोजगार सहायक अब्दुल रहमान,अमित कुमार,गोपाल विश्वास,कमल सरकार,बनमाली मंडल, बी.एफ.टी. दुलाल, सुखदेव मंडल,एन.आर.एल.एम.,मिशन मैनेजर तौफीक मियॉ ,राधा रानी, वीरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री बहना उत्सव योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के लिए राखियां ,मसाले देसी घी,शहद ,मूंज घास से निर्मित उत्पाद, खाद्य पदार्थ ,ऊन के बने उत्पाद मूंज घास के बने उत्पाद सहित अन्य कई प्रकार के स्टाल लगाकर सामान बेचा गया । इस दौरान भगवती स्वयं सहायता समूह विक्रम नगर की किरण, कुसुम ,रीना द्वारा कान्हा जी के वस्त्र, उन्नति स्वयं सहायता समूह चक्की मोड की माया पंडा द्वारा सीएससी लेनदेन की जानकारी, ज्योति स्वयं सहायता समूह रायपुर की कमलजीत कौर, परमजीत कौर,गुरमीत कौर द्वारा ऊन के उत्पाद, नानक स्वयं सहायता समूह बक्सौरा की मनजीत कौर द्वारा कैरी बैग, फाइल कवर,बिल बुक,शादी कार्ड,मोहर आदि, देवी स्वयं सहायता समूह जाफरपुर की नीतिका एवं गौरी द्वारा अगरबत्ती एवं धूप, तरन स्वयं सहायता समूह चक्की मोड की सावित्री ,नंदपुर की मीना देवी,राखी । विश्वास स्वयं सहायता समूह धीमरी ब्लॉक की मीना देवी,सावित्री,सावन स्वयं सहायता समूह नंदपुर की रुक्मिणी देवी द्वारा जूट तथा ममता देवी द्वारा अचार ,सप्त बंधन केंद्र कूल्हा की सावित्री, ममता ,उमा पानु द्वारा दलिया, अचार एवं मसाले,उज्जवला स्वयं सहायता समूह कुल्हा तिल पुरी की ममता मेहरा द्वारा शहद, मशरूम ,पहाड़ी जड़ी बूटी से निर्मित धूप, खड़े मसाले,जूट बैग,नई राह स्वयं सहायता समूह ग्राम मदपुरी ग्राम पंचायत कुल्हा की उषा राजपूत,लीला देवी,मीना देवी,संध्या राजपूत द्वारा शहद, नैंसी/नंदिनी स्वयं सहायता समूह गूलरभोज की जीवंती भंडारी,चंद्रा,संगीता,रुचि,दुर्गा स्वयं सहायता समूह पलका चौड़, जय माता दी स्वयं सहायता समूह सेठ वाला, नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह खेमपुर,मानवी स्वयं सहायता समूह सेठ वाला मुस्कान स्वयं सहायता समूह चक्की मोड, भागीरथी स्वयं सहायता समूह, मुस्कान स्वयं सहायता समूह चक्की मोड कुल्हा, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गिरधर नगर की कुसुम, किरण,कमलेश,कुमकुम,पुष्पा, मीरा,सुमन,मंजू,राधा,सीमा,राधा,उज्जवला स्वयं सहायता समूह तिलपुरी की कल्पना ,सरस्वती, उड़ान क्लस्टर संगठन सुख शांति नगर की रजनी,सीमा कोरंगा ,रेखा कुशवाहा द्वारा शुद्ध धनिया,मिर्च ,हल्दी मसाले, कृष्ण महिला संगठन सरदार नगर पत्थर कुई की सीमा अरोड़ा,रेखा नरूला ,सुनीता खेड़ा, संगीता खेड़ा, सुमन खेड़ा, वर्षा खेड़ा द्वारा अचार, टेडी बीयर, शुद्ध देसी घी के स्टाल लगाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *