Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और बस की भिड़ंत में महिला की मौत,तीन घायल

रूद्रपुर । हल्द्वानी से दिल्ली जा रहा परिवार की कार को टांडा जंगल में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी जबकि पति और पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मल्ला गोरखपुर निवासी तजिंदर सिंह अपने पुत्र प्रभजोत सिंह, पत्नी मनप्रीत कौर और मित्र सुखवीर सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रही थी। कार को सुखवीर चला रहा था। टाडा जंगल में रेलवे फाटक से पीछे एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मनप्रीत कौर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तजिंदर सिंह का हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभजोत और सुखवीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। हादसे में मनप्रीत कौर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में पिता की मौत, पुत्री गंभीर
रूद्रपुर। बाइक पर दिनेशपुर से लौट रहे किराना व्यवसाई सुरेश कुमार की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी किराना व्यवसाई 52 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी पुत्री अंजली सरकार के साथ बाइक पर दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मटकोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें राहगीर उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पुत्री को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *