August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यटकों के गैस सिलेंडर में आग से मचा हड़कम्प

लालकुआं। प्राथमिक विंद्यालय के प्रांगण में खाना बना रहे पर्यटकों के गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार कुमाऊं की वादियों में घूमने निकले उत्तर प्रदेश के पर्यटकों ने मंगलवार की प्रातः लगभग 9 बजे मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गैस सिलेंडर से भोजन बनाना शुरू किया।  इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। इस दौरान  मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पर्यटकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु उक्त आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी जिसके बाद अग्निशमन विभाग और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। आग की तेज लपटें देखकर मोटाहल्दू में यातायात भी रुक गया। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को काबू किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *