Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धामी सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल

देहरादून ।भाजपा सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी सूची वायरल हो गई। सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। मंगलवार को सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराज पासी, ज्योति प्रसाद गैरोला, देवेंद्र भसीन, सुरेश भट्ट, कैलाश पंत, विनोद उनियाल, सुभाष बड़थ्वाल, मोहन पाठक, केदार जोशी, चंडी प्रसाद भट्ट, सरोज डिमरी, दीपक मेहरा, द्धषिराज डबराल, राजेंद्र अंतवाल, राम सुंदर नौटियाल, दिनेश आर्य, डॉ. जयपाल सिंह, देवेंद्र ढेला, कर्नल अजय कोठियाल, प्रदीप बिष्ट, रमेश गड़िया, सौरभ थपलियाल, सुमन काशमी, हरक सिंह नेगी,अशोक नबयिल, गोविंद पिल्खवान, भगवत प्रसाद, तेलूराम चिनलिया, सुरेंद्र मोघा, मूरतराम शर्मा, श्यामवीर सैनी, नगीना रानी, मुन्नी देवी, विनय रुहेला, शिव सिंह बिष्ट, रेणु अधिकारी, अनुराधा वालिया, अनिल गोयल, विनय गोयल, अनिल डब्बू, शांति मेहरा, रामचंद्र गौड, सुरेश जैन समेत कई अन्य भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनके नाम के सामने अलग-अलग दायित्व लिखे हैं। इस सूची के वायरल होते ही सम्बंधित लोगों को बधाई देने के लिए फोन घनघनाने लगे। लेकिन बाद में पता चला कि उक्त सूची फर्जी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार ने दायित्वधारियों को लेकर ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। उन्होंने सूची को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *