August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बंद घर का ताला तोड़ लाखों जेवरात चोरी

रूद्रपुर।अज्ञात चोरों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में बंद घर का ताला तोड़ वहां से लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा हजारों की नगदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर गृहस्वामी ने यहां लौटकर पुलिस को मामले की रपट दर्ज कराई। दर्ज रपट में गुरबक्श सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम धौलपुर ने कहा है कि 26 मई को दोपहर वह अपनी पत्नी चरणजीत कौर जो कि बेटी के घर राजेन्द्र नगर बरेली विगत लगभग 2 माह से गई है जिनका स्वास्थ सही नही रहता है को दवाइयां देने बरेली गया हुआ था। उसे 27 मई को घर मे काम करने वाली मेड ने फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। सूचना मिलने पर वह घर आया तो देखा बैंड रूम मे अलमारी का ताला व अन्दर का लाक टूटा हुआ था। सारे कपडे व सामान बिऽरा पडा था। लाकर के अन्दर सोने के जेवर जिसमे 1 सोने की चेन, 1लोकेट , 1 जोडी टाप्स, 1 कडा व करीब 70 हजार रूपया गायब था। जो कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये गये थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *