August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैरहाजिर मिले प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक निलंबित

चंपावत।पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोटकेंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। दरअसल तीनों शिक्षक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले थे। एक व्यक्ति की शिकायत पर सीआईओ आरसी पुरोहित और चंपावत के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकैट्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में हाजिर मिले। जबकि प्रधानाध्यापक हरीश पांडे और अन्य शिक्षक मोहित अग्रवाल और निर्मला पांडे गैर हाजिर पाए गए। इस स्कूल में सिर्फ चार ही छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा जांच के आधार पर जिला अधिकारी ने तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। चंपावत के बीईओ भारत जोशी को मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।निलंबित प्रधानाध्यापक को उप खंड कार्यालय और दोनों शिक्षकों को महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल से संबद्ध कियाहै।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *