Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल बस पलटने से महिला कर्मी की मौत,कई बच्चे घायल

काशीपुर। स्कूली बच्चों को लेकर पिकनिक पर जा रही एक बस उत्तर प्रदेश के दढियाल इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी की चपेट में आकर मृत्यु हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों बच्चे घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अकाल तख्त अकैडमी नामक विद्यालय के बच्चों को लेकर आज स्कूल बस मुरादाबाद स्थित प्रेम वंडरलैंड जा रही थी इसी दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा में दढ़ियाल रोड पर अकबराबाद के समीप सामने से आ रही एक महिला को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पता चला है कि बस में सवार विद्यालय की परिचारिका 25 वर्षीय बबली की मौत हो गयी। बस में 3 दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में छात्रा गुरजोत कौर, अवनीत कौर, मु. जुैनद समेत दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर यातायात निरीक्षक नरेंद्र मेहरा दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *