August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड को फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किया जायेगा: धामी

देहरादून। वॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड दिन-प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उत्तराखंड की सुंदर वादियों में कई फिल्में शूट की जा चुकी हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड और विकसित होगा। अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे उत्तराखण्ड को फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को अक्षयकुमार ने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किये। अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की। अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर का भ्रमण भी किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *