Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार

रूद्रप्रयाग। सिने अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर के दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। केदारनाथ पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की और क्षेत्र का भ्रमण कर प्रकृति को करीब से निहारा। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे। केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा। मौसम और भौगोलिक परिवेश की दुश्वारियों के बीच यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते एक सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही है। इधर, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *