Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिग्गजों ने बनाई चुनावी रणनीति

देहरादन । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कई अहम फैसले लिये गये। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया।बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वह आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने पहली बार हरिद्वार में निकायों में परचम लहराया। अब लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव, बागेश्वर विस उप चुनाव, स्थानीय निकायों के चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 24 मई को जिला कार्यसमिति की बैठकों में सांसद भी शामिल होंगे। अभियान के दौरान उनके प्रवास होंगे। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान की व्यापक सफलता का दारोमदार सांसदों पर होगा। उन्होंने सभी सांसदों का आ“वान किया कि वे अभियान की व्यापक सफलता में सहयोग करें। इस दौरान लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले लिये गये। बैठक में विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सहप्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया व सह मीडिया प्रभारी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *