August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवभूमि में लव जिहाद और लैंड जिहाद बर्दाश्त नहींःधामी

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुलिस लाइन में जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सीएम धामी द्वारा सख्ती दिखाने पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सीएम धामी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि में लव जिहाद और लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद की जो भी कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। व्यापार,उद्योग आदि क्षेत्रों में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मानस कांड झांकी के साथ ही चार धाम यात्रा का भी जिक्र किया। चार धाम यात्रा को लेकर मास्टर प्लान लागू करने की बात भी उन्होने कही। सीएम ने सभी लोगों का आभार जताया कि इस कार्यक्रम में उनको आमंत्रित किया गया है। कहा, कि उनकी मंशा के अनुरूप लव जिहाद और लैंड जिहाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी की इस हुंकार के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने द केरल स्टोरी फिल्म देखने की भी लोगों से अपील की ताकि सच सामने आ सके। कार्यक्रम सयोंजक विधायक शिव अरोड़ा ने पुष्कर सिंह धामी का द केरला स्टोरी को उत्तराखंड में टैक्स Úी करने पर उनका आभार जताया। कहा कि लव जिहाद धर्मान्तरण पर बनी मूवी जन जागरण के लिये कारगर सिद्ध होगी जो हमारी बहन बेटियो के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये एक जगरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास मेयर रामपाल, जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश कोली, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, सुशील यादव, राधेश शर्मा, रश्मि रस्तौगी, राजू साह, जगदीश विश्वास, राजेश जग्गा, सुनील यादव , मयंक कक्कड़, धीरेंद्र मिश्रा, विकास सागर, सुनिल सागर, महि सकलानी, फरजाना बेगम, शाह खान, नमन चावला, सुनील ठुकराल, सोनू अनेजा, राजन राठौर, शालनी बोरा, जुल्फेकार अली, डी के गंगवार, शिव कुमार, भूपराम, योगेश वर्मा, राजेश यादव, संदीप बाजवा, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *