August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध स्लाटर हाउस को प्रशासन ने किया सील

गदरपुर(उद संवाददाता)। जिला अधिकारी के आदेश अनुसार उप जिलाधिकारी के निर्देश में नगर के बीचो बीच अवैध तरीके से चल रहे स्लाटर हाउस को पुलिस व पालिका प्रशासन ने सील कर दिया है। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के बीचो बीच अवैध तरीके से चल रहे स्लाटर हाउस की लगातार शिकायतें आ रही थी जिस को संज्ञान में लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वार्ड नंबर आठ स्थित स्लाटर हाउस के निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां देखा गया कि अवैध रूप से स्लाटर हाउस को संचालित किया जा रहा था जिसे पुनः एक बार पिफर सील कर दिया गया है अधिशासी अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार पालिका द्वारा बड़ा/ मीट स्लाइडर हाउस के लाइसेंस पूर्व में ही बंद कर दिए गए हैं इस दौरान सीताराम सिंह चौहान, अशोक कुमार बांगा, मुकेश कुमार, तौपफीक, अरुण कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *