Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान की दीवार तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित सामान चोरी

लालकुआं (उद संवाददाता)। कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्रा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान की दीवार पीछे तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया । चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जिसमें एक युवक चोरी करता सापफ दिख रहा है। चोरी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के लोग भी दुकान पर पहुच गए । जिन्होंने पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रा स्थित गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे पफाटक के पास पफोटो स्टूडियो की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया आज सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रहे गए। दुकान में पीछे की दीवार में टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता सापफ दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *