August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत,दूसरा गंभीर

रूद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हों जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हल्द्वानी रैफर किया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिडकुल की मिंडा कंपनी में कार्यरत रामनगर निवासी 25 वर्षीय जयपाल नेगी और बागेश्वर निवासी मनोज कुमार हल्द्वानी में किराए में रहते थे। रविवार रात साढ़े आठ बजे के बाद दोनों बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नैनीताल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज की गंभीर हालत देखकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *