Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाले में मिला राजमिस्त्री का शव

रूद्रपुर। शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज साना पुत्र प्रफुल्लो यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बीती शाम से वह अचानक लापता हो गया। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह वह नाले में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी  गदरपुर में किसी खेत में काम करता था।  बीती रात आठ बजे उसने संदिग्ध हालातों में घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पड़ोसी ने नरेन्द्र को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी 15 दिन से मायके रह रही थी। मृतक की एक साल की बेटी है। मृतक चार भईयों में सबसे छोटा था। बताया गया है कि आत्म हत्या से पहले मृतक ने पत्नी को वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *