Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी। कालाढूंगी मार्ग पर पंजाबी कालोनी में कपड़े के थोक व्यापारी के घर की ऊपरी मंजिल पर बने कपड़े के गोदाम में आग भड़क गई। जिससे व्यापारी को लाखों रूपयों का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी मार्ग पर स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल का कपड़ों का थोक कारोबार है हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10ः20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। जिस पर वह आनन- फानन में परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर आश्चर्य चकित रह गए। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *