Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर । युवा मेडिकल व्यवसायी ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिंह कालोनी निवासी 34 वर्षीय जयंत फुटेला पुत्र गुलशन कुमार फुटेला इंदिरा कालोनी मोड़ पर मेडिकल स्टोर चलाता था। सुबह जयंत के माता पिता किसी रिश्तेदारी में गये थे। अपनी पुत्री को जयंत भाई के घर मलिक कालोनी छोड़ आया था। सुबह से मेडिकल स्टोर बंद होने पर किसी परिचित ने जयंत के बड़े भाई कपिल को फोन करके मेडिकल स्टोर बंद होने का कारण पूछा तो कपिल ने जयंत के नम्बर पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर वह घर पहुंचा तो जयंत का पंखे में लटका शव देखकर उसके होश उड़ गये। मृतक की पत्नी मायके गयी हुयी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक हंसमुख और मिलनसार था उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि मृतक जयंत पिछले कुछ समय से आर्थिक और पारिवारिक कारणों से परेशान था। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था जबकि दूसरी पत्नी से भी कुछ समय से अनबन चल रही थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *