August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला गायब

काशीपुर।एक महिला घर से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कर गायब महिला का पता लगाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक पच्चावाला, कचनाल गाजी काशीपुर निवासी पप्पू राम की 34 वर्षीय पत्नी नीतू देवी बीते 28 मार्च की सुबह 10ः30 बजे परिजनों को बगैर बताए कहीं चली गई जिसका आज तक कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान परिजनों ने तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के अलावा रिश्तेदारी में भी गायब महिला की खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कर गायब महिला का पता लगाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *