August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका युवक का शव

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेजा है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप की कृष्ण कॉलोनी में किराए के कमरे पर मूल रूप से कुंद्रा कोठी नवाबगंज बरेली निवासी 19 वर्षीय भगवानदास का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक को फंदे पर लटका देख मकान मालिक के होश उड़ गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान स्वामी से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मृतक सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था और वह परिजनों से अलग रहता था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत का सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *