Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लेवड़ा नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

काशीपुर। लेवड़ा नदी में मिले युवक के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया है। मृतक 30 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसका शव गत सोमवार को पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शक के आधार पर पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है। ज्ञातव्य है कि बाजपुर कोतवाली क्षेत्र से बीते 30 मार्च को 27 वर्षीय प्रभजोत नामक युवक बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दो दिनों तक तमाम तलाश के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो पत्नी सरबजीत कौर ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। युवक की तलाश में तलाश में एसएसआई विक्रम धामी पुलिस फोर्स के साथ लेबडा नदी क्षेत्र के आसपास तलाश में जुट गए जहां पर उन्हें गायब युवक का शव मिला। मृतक के 5 वर्षीय पुत्री राजवीर कौर है। सूत्र बताते हैं कि घटना वाले दिन मृतक के ताऊ का लड़का दीपू और चरणजीत मृतक को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही प्रभजोत लापता हो गया। प्रभजोत की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसी को लेकर पुलिस ने चरणजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *