August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर जा रही महिला की हादसे में दर्दनाक मौत

काशीपुर। रेते से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर सुबह बाइक सवार महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वह पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर प्रसाद चढ़ाने चैती मंदिर जा रही थी। पुलिस ने मौके से लावारिस हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 45 वर्षीय बबीता वर्मा पत्नी संजय वर्मा आज तड़के लगभग 4 बजे पति के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर चैती मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रही थी इसी दौरान बाजपुर रोड स्थित श्याम पुरम मोड़ पर लेते से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार महिला नीचे गिर कर ट्रैक्टर ट्राली से कुचल गई। फल स्वरुप उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मृतका का पति हादसे में साफ बच गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका का एक पुत्र शिवम वर्मा सीसीटीवी कैमरे का काम किया करता है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। उधर दूसरी ओर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *