August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विदेशी मेहमानों ने की कार्बेट टाइगर पार्क की सैर

रामनगर। जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमानों ने बृहस्पतिवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य के बारे में भी जाना। इस दौरान गेट पर पार्क प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। आमडंडा गेट पर स्थानीय महिलाओं ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक परिधानों में तिलक कर स्वागत किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विश्वविख्यात है। यहां हर साल देश-विदेश से पर्यटक जंगल सफारी के लिए आते हैं। यह भारत में बाघों की राजधानी के नाम से भी मशहूर है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए निकले। कॉर्बेट पार्क की ओर से जिप्सी चालकों व नेचर गाइड को ड्रेस दी गई थी। बिजरानी जोन में विदेशी डेलीगेट को अलग-अलग मार्गों से ले जाया गया। एक ही मार्ग से लेजाते तो जंगल में धूल उड़ती। जंगल सफारी के दौरान पीसीसीएफ हॉफ विनोद सिंघल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीर सिन्हा, कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. धीरज पांडेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी आदि रहे। वहीं उत्तराखंड वन विभाग के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि विदेशी डेलीगेट को कॉर्बेट पार्क की ओर से कॉफी टेबल बुक और टाइगर का स्मृति चिर् िंभेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *