Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएसबी परिसर में दिखा गुलदार,वीडियो वायरल

नैनीताल। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीती रात डीएसबी परिसर गेट के समीप सड़क पर गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक वाहन चालक ने गुलदार का वीडियो बना लिया। बता दे कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई क्षेत्रों में गुलदार आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इन दिनों राजभवन मार्ग में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीते दिनों भी शावकों का वीडियो वायरल हुआ था। सोमवार को डीएसबी परिसर गेट के समीप गुलदार दिखा। इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *