Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने बरामद किये 10 जिंदा कछुए,तस्कर फरार

रूद्रपुर। दिनेशपुर थान पुलिस ने दस जिंदा कछुए बरामद किये हैं। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वन्य जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना दिनेशपुर पुलिस ने मुखविर की सूचना पर प्रकाश मण्डल पुत्र पुलिन मण्डल निवासी बसन्तीपुर, थाना दिनेशपुर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से 10 प्रतिबन्धित जिन्दा कछुए छोड़कर फरार हो गया। फरार तस्कर के खिलाफ धारा 9/50/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कछुए बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कुलदीप शाह, श्याम सुन्दर बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *